भारतीय कानून ओर अंधविश्वास

0

ठंडा पानी पीकर सोचो

नेपाल के प्रधानमंत्री
के.पी ओली जी ने भारत के
सभी बिकाऊ अन्धविश्वासी पाखण्डी चैनलों पर बैन लगा दिया है.

जिसका
प्रमुख कारण है
इन चैनलों से रात-दिन अन्धविश्वास को बढ़ावा देना.
कुबेरलक्ष्मी धनवर्षा यन्त्र,
हनुमान रक्षा कवच आदि आदि.

नेपाल के प्रधानमंत्री यह बात भलीभाँति जानते हैं कि यदि धन वर्षा यन्त्र इतना कारगर होता तो भारत के 20 करोड़ लोग भूखे न मरते,
हनुमान रक्षाकवच इतना कारगर होता तो भारत के सभी राजनेताओं को Z+, Y श्रेणी की सुरक्षा पर लाखों खर्च न करके सबके गले में हनुमान यन्त्र लटका देते.

नेपाल के प्रधानमंत्री
ओली जी के इस फैसले का मैं स्वागत करता हूँ.

भारत के बारे में
12 ऐसे तथ्य जो मजाकिया होने के साथ सच भी हैं...

1.
भारत एक ऐसा देश है
जो कई स्थानीय भाषाओं द्वारा विभाजित है
और
एक विदेशी भाषा द्वारा  एकजुट है.

2.
भारत में लोग
ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर भले ही ना रुकें,
लेकिन अगर
एक काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो हजारों लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं.
अब तो लगता है
ट्रैफिक पुलिस में भी काली बिल्लियों की भर्ती करनी पड़ेगी.

3.
चीन
अपनी सरकार की वजह से तरक्की कर रहा है
और
भारत में तरक्की ना होने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी सरकारें ही रही हैं.

4.
भारत का मतदाता
वोट देने से पहले उम्मीदवार की जाति देखता है,
न कि उसकी योग्यता.
अब इन लोगों को कौन समझाये कि भाई तुम देश के लिए नेता ढूंढ रहे हो,
न कि अपने लिए जीजा.

5. भारत में आप
जुगाड़ से करीब-करीब सब कुछ पा सकते हैं.

6.
दलित के हाथ का पानी नहीं पियेंगे
जानवर का मूत चुल्लू लगाकर पीते हैं

7.
हम
एक ऐसे देश में रहते हैं,
जहाँ
नोबेल शान्ति पुरस्कार मिलने से पहले लगभग कोई भारतीय नहीं जानता था कि कैलाश सत्यार्थी कौन है.
लेकिन अगर एक
रशियन टेनिस खिलाड़ी
हमारे देश के एक क्रिकेटर को नहीं जानती
तो ये हमारे लिए अपमान की बात है.

8.
भारत
गरीब लोगों का
एक अमीर देश है,
भारत की जनता ने दो फिल्मों,
बाहुबली और बजरंगी भाईजान,
पर 700 करोड़ खर्च कर दिए.

9.
भारत में
किसी अनजान से
बात करना खतरनाक है,
लेकिन किसी अनजान से शादी करना बिलकुल ठीक.

10.
हम भारतीय
अपनी बेटी की पढ़ाई से ज्यादा खर्च बेटी की शादी पे कर देते हैं.

11.
हम एक ऐसे देश में
रहते है, जहाँ एक पुलिसवाले को देखकर लोग सुरक्षित महसूस करने के बजाए घबरा जाते हैं.

12.
हम भारतीय
हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से कम,
चालान के डर से ज्यादा पहनते है।

हँसी तो तब आती है...

जब
विजय माल्या को
भारत में नहीं पकड़ पाते,
और बातें
दाऊद इब्राहीम को
पाकिस्तान से लाने की करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)