WageTrack Kundareeya: Majduri ka hisaab kitaab rakhane ka free online tool

0



WageTrack Kundareeya: अब रजिस्टर और कैलकुलेटर की झंझट खत्म, मोबाइल से रखें ड्यूटी, ओवरटाइम और सैलरी का पूरा हिसाब!







​क्या आप किसी कंपनी, फैक्ट्री, वर्कशॉप या कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं? या फिर आप एक ठेकेदार (Contractor) हैं जिसके पास दर्जनों या सैकड़ों मजदूर काम करते हैं?

​अगर हां , तो आप यह बात अच्छी तरह समझते होंगे कि महीने के अंत में हर दिन की हाजिरी (Attendance), लंच ब्रेक, गेट पास (Gate Pass), ओवरटाइम (Overtime) और रविवार की ड्यूटी का सही हिसाब लगाना कितना मुश्किल काम होता है। कागज के रजिस्टर पर लिखने में अक्सर जोड़-घटाव की गलतियां हो जाती हैं, जिससे महीने के आखिर में पेमेंट को लेकर बहस या नुकसान उठाना पड़ता है। और इसी डाटा को computer में जोड़ने में 2 से 3 दिन लगा दिया जाता है,

​इसी समस्या का सबसे सरल और सटीक समाधान है — WageTrack Kundareeya। यह एक पूरी तरह से मुफ्त (Free) और आधुनिक ऑनलाइन वेब टूल हैं , जिसे खास तौर पर भारतीय कामगारों, कर्मचारियों और ठेकेदारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 


​WageTrack Kundareeya क्या हैं?


​WageTrack Kundareeya एक ऑल-इन-वन डिजिटल अटेंडेंस और सैलरी कैलकुलेटर टूल है। इसे चलाने के लिए आपको किसी महंगे सॉफ्टवेयर या भारी-भरकम कंप्यूटर की जरूरत नहीं है। आप इसे अपने साधारण एंड्रॉइड मोबाइल फोन के ब्राउज़र (जैसे Google Chrome) में सीधे खोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं।


​इस टूल को Dinesh Kumar Kundariya द्वारा विकसित किया गया है, ताकि एक आम हेल्पर से लेकर 500 मजदूरों का प्रबंधन करने वाले बड़े ठेकेदार तक, हर कोई बिना किसी तकनीकी ज्ञान के अपना हिसाब पारदर्शी और सुरक्षित रख सके।
​इस टूल की सबसे खास बातें (Key Features)

​इस टूल में ऐसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बाजार के बाकी ऐप्स से बिल्कुल अलग बनाते हैं:

​1. दो शानदार मोड: सिंगल वर्कर और कॉन्ट्रैक्टर मोड

​Single Worker Mode (सिंगल वर्कर मोड): यदि आप खुद किसी कंपनी में नौकरी करते हैं और अपनी रोज़ की ड्यूटी व ओवरटाइम का रिकॉर्ड रखना चाहते हैं, तो यह मोड आपके लिए है। इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं,
​Contractors & All Workers Mode (500+ वर्कर्स): यदि आप ठेकेदार हैं, तो आप इसमें 1 से लेकर 5 अलग-अलग कॉन्ट्रैक्टर्स बना सकते हैं और हर कॉन्ट्रैक्टर के अंदर 500 मजदूरों तक का पूरा रिकॉर्ड संभाल सकते हैं।

​2. Rate / Day और Rate / 26D (महीने) का आसान विकल्प

​हर जगह पेमेंट का तरीका अलग होता है। कई जगह रोज़ की दिहाड़ी (8 घंटे के हिसाब से) तय होती है, तो कई कंपनियों में 26 दिन के महीने के हिसाब से सैलरी बनती है। इस टूल में आपको दोनों विकल्प मिलते हैं—आप ड्रॉपडाउन से RATE / DAY (8 Hrs) या RATE / 26D (Monthly) चुन सकते हैं, टूल अपने आप प्रति घंटे की सही दर निकाल लोग

​3. रविवार (Sunday) और प्योर ओवरटाइम का ऑटोमैटिक हिसाब

​अक्सर कैलकुलेशन में सबसे बड़ी गलती रविवार की ड्यूटी को लेकर होती है। WageTrack Kundareeya कैलेंडर से खुद पहचान लेता है कि किस तारीख को रविवार (Sunday) है। रविवार को किया गया पूरा काम अपने आप ओवरटाइम (OT) में जुड़ जाता है और सामान्य कार्य दिवसों (Normal Days) की गिनती बिल्कुल सटीक रहती हैं।

​4. ब्रेक टाइम और गेट पास (Gate Pass) की कटौती

​अगर आप ड्यूटी के बीच में 1 या 2 घंटे का गेट पास लेकर बाहर जाते हैं, या लंच ब्रेक लेते हैं, तो बस उसका समय डाल दें। टूल कुल ड्यूटी के घंटों में से ब्रेक और गेट पास का समय घटाकर आपको एकदम सही पेमेंट दिखाता हैं।

​5. क्विक फिल (Quick Fill) और 1 से 31 तारीख का मैट्रिक्स व्यू

​ठेकेदारों का समय बचाने के लिए इसमें Quick Fill All का बटन दिया गया है। एक क्लिक में सभी मजदूरों की शिफ्ट (जैसे सुबह 9 से शाम 17:30 ) भर जाती है। इसके अलावा, पूरे महीने का रिकॉर्ड एक ही चार्ट में देखने के लिए Date 1-31 Matrix भी उपलब्ध हैं।

​6. WageTrack Kundareeya AI Assistant

​इस टूल के अंदर एक स्मार्ट AI चैट असिस्टेंट भी लगा है। आपको पूरी टेबल जोड़ने की जरूरत नहीं है—बस चैट बॉक्स में लिखें "इस महीने की टोटल सैलरी कितनी हुई?" या किसी वर्कर का नाम लिखें, और यह तुरंत आपको जवाब दे देगा।

​7. वन-क्लिक PDF प्रिंट, Excel (CSV) और WhatsApp शेयर

​महीने के अंत में आप सुंदर Salary Slip (वेतन पर्ची) को PDF के रूप में सेव या प्रिंट कर सकते हैं।
​ठेकेदार पूरी लिस्ट को Excel (CSV) फाइल में डाउनलोड कर सकते है ।
​सिंगल वर्कर अपनी महीने की रिपोर्ट सीधे WhatsApp पर अपने मालिक या सुपरवाइजर को भेज सकते हैं।

​8. Full Backup & Restore (डेटा हमेशा सुरक्षित)

​आपका सारा डेटा आपके अपने फोन की मेमोरी में सुरक्षित रहता है। फोन बदलने या ब्राउज़र क्लियर करने से पहले आप Full Backup बटन दबाकर अपनी फाइल डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में Restore Data से सारा पुराना हिसाब वापस ला सकते हो,
​WageTrack Kundareeya का उपयोग कैसे करें? (Step-by-Step)
​टूल खोलें: सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके WageTrack Kundareeya पेज पर जाएं। (👉 WageTrack Kundareeya
​कंपनी और मोड चुनें: सबसे ऊपर अपनी कंपनी का नाम लिखें। इसके बाद तय करें कि आपको Single Worker Mode चलाना है या Contractors Mode।
​रेट और समय दर्ज करें: तारीख चुनें, अपना रेट (Day या 26D) और OT रेट डालें। फिर ड्यूटी शुरू होने (Start), खत्म होने (End) और ब्रेक का समय भरें
​सेव करें: Add / Update Entry बटन दबाएं। नीचे आपकी तारीख, कुल घंटे और बनने वाली रकम तुरंत जुड़ जाएगी
​रिपोर्ट डाउनलोड करें: महीना पूरा होने पर Print / PDF या WhatsApp बटन का उपयोग करके अपनी सैलरी स्लिप प्राप्त करें, 
 

​अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

 

​प्रश्न 1: क्या WageTrack Kundareeya टूल इस्तेमाल करने के लिए कोई फीस देनी होगी?


उत्तर: नहीं, यह टूल 100% फ्री है। आप बिना किसी रजिस्ट्रेशन या सब्सक्रिप्शन के इसका अनलिमिटेड इस्तेमाल कर सकते हैं।

​प्रश्न 2: क्या इसमें मेरा डेटा सुरक्षित रहता है?


उत्तर: जी हाँ, यह टूल आपके ब्राउज़र के लोकल स्टोरेज पर काम करता है, यानी आपका हिसाब-किताब किसी बाहरी सर्वर पर नहीं जाता। सुरक्षा के लिए आप समय-समय पर Backup फाइल डाउनलोड करके रख सकते हैं।

​प्रश्न 3: क्या यह टूल बिना इंटरनेट के भी चल सकता है?


उत्तर: एक बार पेज लोड हो जाने के बाद इसकी कैलकुलेशन और एंट्री बिना इंटरनेट के भी बहुत तेज़ी से काम करती है।

​प्रश्न 4: एक ठेकेदार इसमें कितने मजदूरों का हिसाब रख सकता हैं।


उत्तर: इसमें आप 5 अलग-अलग ठेकेदार जोड़ सकते हैं और प्रत्येक ठेकेदार के अंतर्गत 500 मजदूरों (कुल 2500 मजदूरों) तक का डेटा आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
​निष्कर्ष (Conclusion)

​आज के डिजिटल दौर में अपने पसीने की कमाई का हिसाब-किताब एकदम पक्का और पारदर्शी रखना बेहद जरूरी है। WageTrack Kundareeya न केवल आपका कीमती समय बचाता है, बल्कि हर घंटे और हर रुपये का सटीक लेखा-जोखा भी आपके हाथ में रखता हैं,

​आज ही इस फ्री टूल का इस्तेमाल शुरू करें और अपने साथ काम करने वाले दोस्तों व ठेकेदारों के साथ भी इस पोस्ट को जरूर शेयर करें! 

​

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)